Thursday , 22 October 2026
Home आगरा Agra Breaking Video : Woman & man of Thakthak Gang arrested in Rs One crore diamond jewellery thief case of Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Breaking Video : Woman & man of Thakthak Gang arrested in Rs One crore diamond jewellery thief case of Agra #agra

439

आगरालीक्स.. ब्रेकिंग ..आगरा में 15 सेकेंड में कारोबारी की कार से एक करोड़ की हीरा जड़ित ज्वैलरी चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा, महिला भी गैंग में शामिल। ठकठक गैंग में 13 चोर, इस तरह की थी वारदाता, सीसीटीवी।


आगरा के परिणय कुंज बाग फरजाना के निवासी 51 साल के नितिन मल्होत्रा की एमजी रोड हेरिटेज टावर में प्रकाश डायमंड कारपोरेशन के नाम से फर्म है। 15 जून की रात को ​जयपुर हाउस में अपनी ससुराल से बाग फरजाना लौट रहे थे। रात 8.45 बजे बजे उन्होंने मदिया कटरा पर कार रोकी, नीरज डेयरी से दही लेकर आए और कार में बैठ गए। ( Woman & man of Thakthak Gang arrested in Rs One crore diamond jewellery thief case of Agra)


15 सेकेंड में ज्वैलरी और कैश से भरा बैग चोरी
नितिन मल्होत्रा अपनी कार में बैठ गए, इसी दौरान एक युवक ने शीशा खटखटाया कहा कि पहिए में हवा नहीं है। वे कार से नीचे उतर आए, इसी दौरान एक युवक भीख मांगने के लिए आ गया। नितिन का ध्यान भटकते ही कार में रखे बैग को लेकर युवक भाग गया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने नितिन को बताया कि कार से बैग लेकर युवक भाग गया है। उन्होंने इधर उधर तलाश की लेकिन युवक दिखाई नहीं दिया।


100 कैरेट के हीरे, पांच करोड़ का बीमा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नितिन मल्होत्रा के बैग में लैपटॉप, एक लाख नकद मके साथ ही 100 कैरेट हीरे से जड़े हुए 38 ज्वैलरी थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है। उन्हें सोमवार को ज्वैलरी की लखनउ डिलीवरी करनी थी, इसमें पांच हीरे के हार और पांच जोड़ी हीरों के कुंडल थे। उनका पांच करोड़ का बीमा भी है।


13 सदस्यीय गैंग, महिला और युवक को पकड़ा
मंगलवार को दक्षिण दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की रहने वाली 40 साल की गीता और 22 साल के कुणाल को अरेस्ट कर लिया। इन्होंने पूछताछ में बताया कि आगरा में कार से हीरे और कैश से भरा बैग चोरी किया था। गैंग में 13 सदस्य हैं, ये ठकठक गैंग है। गैंग ऐसी कार पर नजर रखते हैं जिसमें एक व्यक्ति हो और बैग रखा हो। गैंग का एक सदस्य शीशे को हाथ से पीटता है, यानी ठकठक करता है। कार में बैठा व्यक्ति शीशा खोलता है तो उसे बताते हैं कि कार का टायर पंचर है। कार सवार उतर कर टायर चेक करता है उसी दौरान गैंग का एक और सदस्य आ जाता है वह भीख मांगने सहित किसी अन्य बात में उसे उलझाता है जिससे कार से बैग चोरी किया जा सके।


हीरे जड़े 23 नग ज्वैलरी की जब्त
दक्षिण दिल्ली पुलिस ने कुणाल और गीता से हीरे जड़े 23 नग भी बरामद किए हैं, इसकी कीमत करीब 60 लाख है। बैग में करीब डेढ़ लाख कैश और लैपटॉप भी था। पुलिस गैंग के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Gold and silver prices continue to fall ahead of the festive season

आगरालीक्स…त्योहार से पहले सोना और चांदी में गिरावट जारी. तीन दिन में...

आगरा

Taj Mahal on Sharad Purnima: Night viewing will be available for five days….#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा की रात में कीजिए ताजमहल का दीदार. पांच दिन होगा...

आगरा

Agra News: Holiday on October 23 for schools designated as polling booths for MLC elections in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई स्कूलों में कल नहीं होगी पढ़ाई. एमएलसी चुनाव के...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

error: Content is protected !!