आगरालीक्स…. आगरा में आगरा उत्तर विधानसभा के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है, सपा, कांग्रेस के बाद भाजपा प्रत्याशी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा नामांकन होंगे।
आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग की 10 अप्रैल को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, इससे खाली हुई सीट पर 19 मई को मतदाना होना है, 29 अप्रैल तक नामांकन किए जाने हैं। अभी तक पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया है, 79 ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
सोमवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक एडीएम सिटी कोर्ट में नामांकन होगा। भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, जबकि गठबंधन व कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया है। वहीं, नामांकन पत्र खरीदने वाले 79 लोगों में से केवल पांच ने ही नामांकन किया है। इसके चलते सोमवार को कलक्ट्रेट में नामांकन को भीड़ उमड़ना तय है। इसमें पुलिस-प्रशासन की भी परीक्षा होगी। प्रत्याशियों के नामांकन जुलूसों को कलक्ट्रेट के बाहर रोक दिया जाएगा।
अब तक इन्होंने किया नामांकन
अंबेडकरी हसनूराम – निर्दलीय
राशिद अली – वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित – आदर्श समाज पार्टी
भूपेंद्र कुमार – राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
मदन मोहन शर्मा – निर्दलीय
निर्दलीय के साथ 10 को प्रवेश
उपचुनाव में नामांकन को पहुंचने वाले निर्दलीय प्रत्याशी के साथ 10 प्रस्तावकों को ही एडीएम सिटी कोर्ट में प्रवेश दिया जाएगा। जबकि राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ चार लोग प्रवेश पा सकेंगे।