आगरालीक्स… आगरा में डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने की कारोबारी की हत्या, कैश और ज्वैलरी ले गए बदमाश। कारोबारियों ने किया बाजार बंद, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के फतेहपुर सीकरी की कलार गली निवासी 68 वर्षीय दिनेश चंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी उर्मिला अग्रवाल रहते हैं, शनिवार रात को कारोबारी घर में सो रहे थे। रात ने बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया, बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी उर्मिला को पकड लिया, गन प्वाइंट पर लेकर चाबी मांगी, विरोध करने पर मुंह दबा इसके बाद तेल कारोबारी को कुछ बदमाशों ने पकड़कर चाबी मांगी। उन्होंने विरोध किया तो गला दबा दिया, उनकी मौत हो गई।
ज्वैलरी और कैश ले गए बदमाश
इसके बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। घर में रखी 10 लाख की ज्वैलरी और 5 लाख रुपये चोरी कर बदमाश भाग गए, करीब एक घंटे बाद उर्मिला को होश आया। इसके बाद घबराई उर्मिला ने बाहर निकल कर शोर मचाया आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे बदमाश
पुलिस ने पड़ोस में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, इसमें दो बाइक से 5 बदमाशों रात 1:31 पर भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई ।जांच पड़ताल की लेकिन बदमाशों का भी कोई सुराग नहीं मिला है । कारोबारियों ने रविवार को सुबह आसपास का बाजार बंद रखा। उनका कहना है कि 20 दिन पूर्व एक सर्राफ के शोरूम में इसी तरह बदमाशों ने चोरी की कोशिश की थी। दुकान का ताला गैस कटर से काट लिया था।