आगरालीक्स ..आगरा में चीन को चित करने के लिए हाई स्पीड पंपिंग सेट बनाने का निर्णय लिया है, इस सस्ती पंपिंग सेट में चीन का एकाधिकार था, इसे आगरा के कारोबारी तोडने जा रहे हैं। अब आगरा में सस्ती हाई स्पीड पंपिंग सेट तैयार किए जाएंगे।
आगरा के साथ ही आस पास के जिलों और यूपी में बडी मात्रा में हाई स्पीड पंपिंग सेट की मांग लगातार बढ रही है, ये पंपिंग सेट मैड इन चाइन है, इसकी कीमत आठ से 10 हजार रुपये तक है। ये हाई स्पीड पंपिंग सेट आगरा में पानी भरने के साथ ही बडी मात्रा में खेतों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, इसकी मांग लगातार बढ रही है।
20 करोड रुपये आएगी फैक्र्टी की लागत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लद्यु उद्योग भारती के अध्यक्ष भुवनेश अग्रवाल का कहना है कि वे हाई स्पीड पंपिंग सेट की इकाई लगाने के लिए बनाई गई समिति के चेयरमैन है, इस तरह के पंप सेट बनाने के लिए 20 करोड में इकाई स्थापित की जाएगी। जिससे सस्ती पंप सेट बनने लगे।
300 करोड के बाजार पर हो सकेगा कब्जा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में 5 से 9 हॉर्स पावर की क्षमता वाले 2. 5 लाख पंप सेट की बिक्री होती है, इसकी कीमत करीब आठ हजार रुपये है, ये हल्के एल्मुनियम बॉडी के बने होते हैं। जबकि जेनरेटर, घास काटने वाली मशीन, स्प्रेयर में प्रयोग होने वाली 10 हॉर्स पावर के इंजन का निर्माण भी यहां किया जा सकेगा, यहां अभी 2 .5 लाख इंजन चीन से आते हैं, इस तरह करीब 100 करोड की खरीद चीन से की जाती है। इन दोनों का करीब 300 करोड का बाजार है, यह चीन से खरीदे जा रहे हैं। यह आगरा में ही बनने लगेंगे।