आगरालीक्स.. आगरा में 2 साल की बच्ची, उसके पिता और चाचा की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ये जहां रह रहे हैं वह हॉट स्पॉट है। आगरा में 71 कंटेनमेंट जोन हैं, 146 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।
आगरा के गोपालपुरा शमसाबाद में कोरोना के लगातार केस आ रहे हैं, यह क्षेत्र हॉट स्पॉट है। यहां रहने वाले 30 साल के युवक, उनकी 2 साल की बच्ची, और 24 साल के छोटे भाई की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 39 साल के प्रताप नगर निवासी मरीज, 55 साल के मुगल रोड कमला नगर निवासी मरीज, 71 साल के नगला प्रथ्वीनाथ निवासी मरीज, 61 साल का अछनेरा निवासी मरीज, 48 साल की खेरिया निवासी मरीज, 24 साल के जगजीत नगर निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
146 मरीज हैं भर्ती, 71 कंटेनमेंट जोन
आगरा में कोरोना के केस 1295 पहुंच गए हैं, 1059 मरीज ठीक हो चुके हैं, 146 मरीज ही भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। जिन इलाकों में कोरोना के केस मिल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है, आगरा में 71 कंटेनमेंट जोन हैं।