आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत हो गई, कोरोना के 57 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6500 से अधिक हो गई है।
आगरा में 14 अक्टूबर को कोरोना के 57 नए केस आए हैं। 65 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, उन्हें कई और समस्याएं थी, मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 134 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6526 पहुंच गई है, 5892 मरीज ठीक हो चुके हैं। 530 मरीज भर्ती हैं।