आगरालीक्स.. आगरा में सडक बनने के बाद खोदाई हो रही है, सही से मरम्मत ना होने से गडढे हो रहे हैं, दयालबाग में बाइक समा गई, ऐसा क्यों, कौन है जिम्मेदार।
आगरा में दयालबाग में जयरामबाग रोड पर मंगलवार रात को सडक धंस गई, सडक धंसने से घर के बाहर खडी बाइक छह फीट गहरे गडढे में गिर गई। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया, नारेबाजी की।
सडक बनी, खोदी गई, मरम्मत और गडढे
आगरा में अधिकांश जगह पर सडक बन गई हैं, इन सडकों की खोदाई कर सीवर लाइन डाली जा रही हैं। इसके बाद सडकों की सही तरह से मरम्मत नहीं हो रही है। इससे सडक में गडढे हो रहे हैं, इन गडढों से हादसे हो रहे हैं।