आगरालीक्स …आगरा में आज सबसे पहला नामांकन भाजपा के फतेहपुर सीकरी से प्रत्ण्याशी चौधरी बाबूलाल ने किया, बोले राम जी पर भी आरोप लगा दिए थे, भाजपा सांसद राजकुमार चाहर भी मौजूद रहे।
आगरा में सोमवार को कलेक्ट्रेट में फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने पहुंचे पूर्व सांसद चोधरी बाबूलाल ने कहा कि फतेहपुर सीकरी में कुछ समस्याएं रह गईं हैं उनका समाधान कराएंगे। राजस्थान से लगा हुआ जितना इलाका है वहां सिचाई और पेयजल की समस्या है, उसे पूरा कराएंगे। रोड अधिकांश बन चुके हैं, स्कूल भी खुल गए हैं।
डबल इंजन की सरकार पर बोले, रामजी पर भी आरोप लगे थे
डबल इंजन की सरकार के बाद भी समस्याएं बनी हुई हैं इस सवाल पर भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल ने कहा कि कहां दिक्कत आ रही है। भगवान राम के समय में भी जनता संतुष्ट नहीं हुई थी, जब हुंडियों की बरसात हुई तब भी रह गए थे बहुत से लोग, राम जी पर भी आरोप लगा दिए थे, सीता जी को भी निकलवा दिया गया था जनता संतुष्ट नहीं होती है हम भगवान नहीं है पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे।
विरोध पर बोले, चैनल वालों को ही दिख रहा है
चौधरी बाबूलाल को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद फतेहपुर सीकरी में विरोध हो रहा है, इस सवाल पर चौधरी बाबूलाल ने कहा कि कोई विरोध नहीं है यह चैनल वालों को ही दिख रहा है। सबसे मिल लिए हैं, छोड़ा मोटा विरोध तो परिवार में चलता रहता है, शादी विवाह हो तो भी ऐसा मनमुटाव होता है।