आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, 44 नए केस आए हैं, पढे किस क्षेत्र से आए नए केस।
आगरा में 17 नवंबर को कोरोना के 44 नए केस आने से कुल केस 8275 पहुंच गए हैं। जबकि 7613 मरीज ठीक हो चुके हैं। 53 साल के सिकंदरा निवासी कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 157 की मौत हो चुकी है। 505 सक्रिय केस हैं।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के नए केस
70 साल की यमुना विहार कर्मयोगी कमला नगर की महिला, 32 साल के क्रपाधाम काम्प्लेक्स, ताजगंज, 20 साल के बैंक कालोनी, 30 साल के शाहगंज, 72 और 40 साल के नौलक्खा सदर बाजार, 31 साल के बमरौली कटारा, 31 साल के जगनेर रोड, 62 साल के पुष्पांजलि अपार्टमेंट, 75साल के शहगंज, 79 साल की बरहन, 40 साल के अर्जुन नगर, 68 साल के टेगोर नगर दयालबाग, 58 और 30 साल के न्यू आगरा, 57 साल के सिविल लाइंस, भरतपुर हाउस खंदारी के एक ही परिवार के तीन लोगों सहित कोरोना के 44 नए केस आए हैं।