आगरालीक्स… आगरा में कोरोना से एक और मौत हो गई, जबकि 57 नए केस आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 8332 पहुंच गई है।
नामनेर निवासी 44 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 8332 है, 7678 मरीज ठीक हो गए हैं। 496 मरीज भर्ती हैं।