आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, नए केस 48 आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 7281 पहुंच गई।
आगरा की 17 साल की बालिका मथुरा में भर्ती थी, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, बालिका की मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 146 की मौत हो चुकी है। 48 नए केस आने से कुल केस 7281 हो गए हैं, कोरोना से 6763 मरीज ठीक हो चुके हैं। 372 मरीज भर्ती हैं।