आगरालीक्स …फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के दौरान आमिर के खिलाफ मामला दर्ज. फिल्म लाल सिंह चड्ढा की गाजियाबाद में शूटिंग चल रही है लेकिन इस शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आमिर खान पर कोविड प्रोटोकाल को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। आमिर की शूटिंग की खबर फैलते ही प्रशंसक शूटिंग स्थल पर पहुंच गए, जिससे कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ गईं।