आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के 36 नए केस, एसएन के डॉक्टर, एसडीएम पॉजिटिव, कुल केस 2481, पढे पूरी सूची, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में 22 अगस्त को कोरोना के 36 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 36 पहुंच गई है। इसमें एसएन के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के साथ ही एसडीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इन क्षेत्रों से आए पॉजिटिव केस
63 साल के फ्री गंज, 22 साल के मानिकपुरा, एक ही परिवार के 75 और 42 साल के फुलटटी बाजार, 29 साल की कबीर कुंज, दयालबाग, 28 साल के 15 वीं वाहिनी पीएसी ताजगंज, 51 साल के नगला बरी,63 साल के प्रतापनगर, मारुति वाटिका के 55 और 29 साल, 59 साल के फ्रेंडस गार्डन बाई पास सिकंदरा के मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
65 साल के बरौली, किरावली, 62 साल के काकरोली, 63 साल के लक्ष्मी पैलेस सदर, 56 साल के न्यू आगरा, 69 साल के अवधपुरी अलबतिया, 42 साल के सती नगर नरायच, 55 साल के अजीत नगर देवरी रोड, अमित नगर कॉलोनी देवरी रोड के 54 साल, और चार साल के बालक, 30 साल की बाह, 63 साल की मदिया कटरा निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
272 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने पर 2104 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, अब 272 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।