आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी की महिला ने अपने पति को झांसी में युवती के साथ रंगे हाथ पकड लिया, महिला का साथ उसके सास ससुर दे रहे हैं, महिला थाने में शिकायत के बाद दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के कमला नगर निवासी महिला की शादी को 12 साल हो चुके हैं, पति कारोबारी है। वह बिजनेस टूर के सिलसिले में बाहर जाता है, पति बिजनेस टूर की कहकर घर से चला गया, पति को पता चला कि वह झांसी में है। वह भी झांसी पहुंच गई, झांसी में पति को युवती के साथ रंगे हाथ पकड लिया। कारोबारी पति के खिलाफ उसकी पत्नी ने महिला थाने में शिकायत की है, महिला का साथ उसके सास ससुर दे रहे हैं, इसके बाद उसे हिम्मत मिली और वह महिला थाने शिकायत करने पहुंच गई। महिला थाने की एसओ का मीडिया से कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति से बात की गई, उसका कहना है कि पत्नी शक करती है, इस मामले में दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।