आगरालीक्स.. आगरा में कॉलेजों से रिकॉर्ड मांगा गया है कि उन्होंने लॉक डाउन में टीचर और कर्मचारियों का वेतन दिया है कि नहीं, सात दिन में कॉलेज संचालको को विवि प्रशासन में रिपोर्ट जमा करनी है।
आगरा के आंबेडकर विवि के कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्र ने सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों को पत्र लिखा है, इसमें कहा गया है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन के दौरान कर्मचारियों का वेतन देने के निर्देश दिए थे, इसके बाद भी संज्ञान में आया है कि कुछ कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। लॉक डाउन के दौरान शिक्षक और कर्मचारियों को दिए गए वेतन के साक्ष्य एक सप्ताह में विवि में जमा करा दें।