आगरालीक्स.. आगरा में पैसे लेने की बातचीत का आडियो वायरल होने पर एसएसपी बबलू कुमार ने चौकी इंचार्ज किया निलंबित, आगरा पुलिस ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है।
आगरा में थाना ताजगंज की नीति बाग चौकी के प्रभारी विनोद कुमार का 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर आडियो वायरल हुआ। इसमें पशु कटान को लेकर पैसों के लेन देने की बात चल रही थी । इस मामले की प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी बबलू कुमार ने नीति बाग चौकी प्रभारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के भ्रष्टाचार और अचारण संबंधी कर सकते हैं शिकायत
इसके साथ ही आगरा पुलिस ने मोबाइल नंबर जारी किया है, मोबाइल नंबर 9454458046 पर पुलिस के भ्रष्टाचार और गलत आचरण की कोई भी व्यक्ति शिकायतकर सकता है।
