आगरालीक्स.. आगरा में कल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा में पहली चुनावी सभा करेंगे, वे यूपी के चुनाव में तीन मिनट में टिकट लेने का दावा करने से सुर्खियों में आई रुपाली दीक्षित के लिए शुक्रवार को वोट देने की अपील करने फतेहाबाद, आगरा आएंगे।

आगरा के फतेहाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुपाली दीक्षित के लिए वोट की अपील करने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे। वे फतेहाबाद स्थित सिसोदिया कोल्ड स्टोरेज में दोपहर एक बजे सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आगरा में यह पहली चुनावी सभा है।
तीन मिनट में एमबीए और दुबई की मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर चुकी रुपाली दीक्षित को मिल गई थी टिकट
फतेहाबाद सीट से सपा ने पहले राजेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था। फतेहाबाद सीट से रुपाली दीक्षित सपा से चुनाव लड़ना चाहती थी, रुपाली दीक्षित ने टिकट मिलने के बाद दावा किया था कि उन्होंने तीन मिनट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को टिकट देने के लिए सहमत कर लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनसे पूछा था कि वे क्या चाहती हैं उन्होंने जवाब दिया कि वे फतेहाबाद से सपा से भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती है। रुपाली दीक्षित ने इंग्लैंड से एमबीए और एमए मार्केटिंग करने के बाद दुबई में तीन साल मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की, उनके पिता अशोक दीक्षित को हत्या में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा होने के बाद वे आगरा लौट आईं। इसके बाद से फतेहाबाद में काम कर रही हैं।
फतेहाबाद सीट पर रोचक हुआ मुकाबला
आगरा की फतेहाबाद सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा से पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा प्रत्याशी हैं तो सपा से रुपाली दीक्षित उन्हें टक्कर दे रही हैं। इस सीट पर बसपा से शैलू जादोन प्रत्याशी हैं। फतेहाबाद सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।