आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के रिकॉर्ड 88 नए केस, 3204 पार पहुंचा आंकडा, दो मीडिया कर्मी पॉजिटिव, एक्टिव केस 564, किस क्षेत्र से आए मरीज।
आगरा में कोरोना की वेव शुरू हो गई है, कोरोना के नए केस तेजी से बढ रहे हैं, चार सितंबर को कोरोना के अभी तक के रिकॉर्ड 88 नए केस आए हैं। इसमें दो मीडिया कर्मी भी हैं, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 88 केस आने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3204 पहुंच गई है।
565 मरीजों का चल रहा इलाज
कोरोना संक्रमित 565 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3201 मरीजों में से 2529 ठीक हो चुके हैं। 108 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।