आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के 26 नए केस, 569 पहुंची संख्या, अंबेडकर विवि के प्रोफेसर, एसएन के जूनियर डॉक्टर सहित 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आगरा में रविवार को कोरोना के 26 नए केस आए हैं।
आगरा के आंबेडकर विवि के शिक्षक को कई दिनों से बुखार आ रहा था, ऐसे में उनकी जांच कराई गई, कोरोना की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं, एसएन के ही एक सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उस विभाग के डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और भर्ती मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।
अभी तक हो चुकी है जांच
इसमें भगवान टॉकीज के हॉस्पिटल से संक्रमित हुए 100 से अधिक लोगों के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया था, इसमें से इसमें से मैनपुरी निवासी दो मरीज, फीरोजाबाद निवासी चार मरीज सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शाहगंज क्षेत्र के आठ सब्जी विक्रेता और नाई की मंडी क्षेत्र के पांच सब्जी विक्रेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
कैंसर मरीज सहित पांच डिस्चार्ज, 134 हुए डिस्चार्ज
एसएन मेडिकल कॉलेज से शनिवार को 75 साल के कैंसर से पीडित कोरोना संक्रमित मरीज, न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी छह साल के बालक, किशोरपुरा निवासी 47 साल के कोरोना संक्रमित और महिला मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तरह अभी तक 134 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव 409 का चल रहा इलाज, 15 की मौत
आगरा के कोरोना पॉजिटिव 409 का इलाज चल रहा है, अभी तक 15 की मौत हो चुकी है और 134 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में भर्ती किया गया है। अन्य जिलों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।