आगरालीक्स….आगरा के स्टोन वर्क को देखकर अचंभित हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल. क्राफ्ट वर्क को बढ़ावा देने की बात कही.
कारीगरों के हुनर को सराहा
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को आगरा में थी. इस दौरान वे सुबह शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क (ईपीआईपी) स्थित मैसर्स स्टोनमैन क्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी पहुंची. यहां वे स्टोन वर्क को देखकर काफी प्रभावित हुईं. उन्होंने इनले वर्क, बाथरूम सेट और फोटो फ्रेम भी देखे. राज्यपाल ने यहां कदंब का पौधा भी लगाया और कारीगरों के हुनर को भी सराहा. मार्बल हैंडीक्राफ्ट का काम देखकर राज्यपाल काफी प्रभावित हुई और उन्होंने इस कार्य को और अधिक बढ़ावा दिए जाने की भी बात कही. कंपनी के निदेशक रजत अस्थाना और शिशिवर अस्थाना ने कहा कि ये दिन हमारे लिए ऐतिहासिक था. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करीब 45 मिनट तक यहां रहीं. इस दौरान उनके साथ मंत्री जीएस धर्मेश और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल भी उपस्थित रहे. राज्यपाल को कृष्ण जी की मूर्ति और मार्बल लैंप भेंट किया गया.