आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से एक और मौत. मंगलवार को आए सिर्फ 20 केस. जानिए क्या है अब स्थिति.
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने लगी है. पिछले दो दिन में लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है. मंगलवार को 20 कोरोना संक्रमित मिले, जो कि पिछले आठ दिन में सबसे कम हैं. हालांकि मंगलवार को एक व्यक्ति् की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. ऐसे में जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 168 हो गई है. वहीं अब तक कुल संक्रमित 9684 हैं.
8 दिसंबर तक ये रही स्थिति
कुल एक्टिव केस 501
कुल संक्रमित 9684
कुल डिस्चार्ज 9015
अब तक मौतें 168
रिकवरी 93.09 प्रतिशत