आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना कहर बरपा रहा है, हर घंटे में 11 से अधिक केस मिल रहे हैं, कोरोना के केस मिलने पर बुधवार को दीवानी बंद है।
आगरा में कोरोना के केस कई गुना बढ़ गए हैं। 24 घंटे में आगरा में कोरोना के 277 केस मिले हैं और एक्टिव केस 1495 हो गए हैं। यह पिछले सात महीने में सबसे अधिक एक्टिव केस हैं और कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

दीवानी आज रहेगी बंद
हर क्षेत्र में कोरोना के केस मिल रहे हैं। मंगलवार को दीवानी परिसर के सात न्यायिक कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद बुधवार को दीवानी बंद कर दी गई है। दीवानी में सैनेटाइजेशन का काम किया जाएगा। जिससे संक्रमण न फैल सके।
मास्क के बिना घूम रहे लोग
कोरोना के केस बढ़ने के बाद भी लोग मास्क के बिना घूम रहे हैं, इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। लोग भीड़ वाली जगहों पर जाते समय भी मास्क नहीं पहन रहे हैं।