आगरालीक्स …आगरा के बाबा गारमेंट में घर में शादी के लिए खरीदारी करने गईं राज्य महिला आयोग की सदस्य की पुत्रवधु का पर्स चोरी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस चोर की तलाश में जुटी।
आगरा के अलका पुरी प्रताप नगर निवासी राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित के परिवार में शादी है। उनके बेटे अंकित दीक्षित बड़ौदा में रहते हैं, वे पत्नी गौरव दीक्षित के साथ शादी में शामिल होने के लिए आगरा आए हुए हैं। अंकित दीक्षित ने मीडिया को बताया कि वे मंगलवार को पत्नी गौरी के साथ शादी के लिए खरीदारी करने थाना एमएम गेट स्थित बाबा गारमेंट पर गए थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा चोर
अंकित ने बताया कि वे बाबा गारमेंट पर खरीदारी कर रहे थे, उसी दौरान पर्स चोरी हो गया। इसके बाद बाबा गारमेंट के सीसीटीवी चेक कराए गए। सीसीटीवी में एक युवक अंदर आता नजर आया, वह वापस चला गया। कुछ देर बाद युवक दोबारा आया और नजर बचाकर पर्स चोरी कर ले गया। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक का मीडिया से कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से पर्स चोरी करने वाले के सुराग मिले हैं, तलाश की जा रही है।