आगरालीक्स.. आगरा में अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढने लगी है, पिछले सात दिन में कोरोना के 302 केस आए हैं, 510 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।
आगरा में सितंबर से कोरोना के केस तेजी से बढे, 24 घंटे में सर्वाधिक 150 नए केस मिले, लेकिन अक्टूबर में राहत मिली है। कोरोना के नए केस 50 से 60 के बीच में आ रहे हैं जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढी है।
88.97 मरीज हुए ठीक
एक से सात अक्टूबर तक आगरा में कोरोना के 302 नए केस आए हैं जबकि 510 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह अभी तक कोरोना पॉजिटिव हुए मरीजों में से 88.97 फीसद मरीज हुए ठीक हो गए।