आगरालीक्स ..आज ताजमहल खुला हुआ है, कल बंद रहेगा, ताजमहल का दीदार करने विदेशी पर्यटक भी आ रहे हैं, बाजारों में रौनक है।
आगरा में वीकएंड पर पर्यटकों की संख्या बढ रही है, गुरुवार को सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटक पहुंच गए हैं, शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा। शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक रहेगी।
पांच हजार पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति
कोरोना प्रोटोकाल के तहत ताजमहल में अधिकतम 5 हजार पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। बुधवार को बुधवार को 1838 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, इसमें से 524 पर्यटकों ने मुख्य मकबरा देखा, जिनमें 44 बच्चे शामिल थे। 14 विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।