Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Crime News: 15 year old girl accuses father of rape in Agra, case filed…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Crime News: 15 year old girl accuses father of rape in Agra, case filed…#agranews

134

आगरालीक्स…आगरा में शर्मनाक मामला. 15 साल की लड़की ने थाने पहुंचकर कहा-पिता ने किया है मेरे साथ गंदा काम….

आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. थाना शमसाबाद के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची और रो-रोकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है.

ये है पूरा मामला
थाना शमसाबाद पहुंची किशोरी ने बताया कि वह कक्षा सात में पढ़ती है. शनिवार की रात को वह घर में सो रही थी कि तभी पिता ने पहले उसके साथ छेड़खानी की और फिर इसके बाद दुष्कर्म किया. उसने किसी से कुछ नहीं बताने की हिदायत दी. सुबह पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तो मां के होश उड़ गए. मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और पिता के खिलाफ जानकारी दी. पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!