Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Indina Navy Soldier Haresh’s body reached Agra, Crowd gathered at the funeral…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Indina Navy Soldier Haresh’s body reached Agra, Crowd gathered at the funeral…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा पहुंचा नौसेना कमांडो हरेश का शव. हर आंख से निकला आंसू विशाखापत्तनम में हृदय गति रुकने से हुई थी मौत. कोविड पॉजिटिव होने के कारण नहीं आ पा रहा था शव. परिजनों ने दिया था धरना

आगरा के खेरागढ़ के रहने वाले नौसेना कमांडो हरेश सिकरवार का शव चार दिन बाद आगरा पहुंचा. बेटे का शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई तो वहीं यह दृश्य देख हर आंख नम हो गई. शहीद हरेश सिंह सिकरवार के शव के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सांसद राजकुमार चाहर सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी अंतिम संस्कार में पहुंचे.

May be an image of 2 people, people standing and text that says "Shot on OnePlus By VeeruFauzdar Veeru auzdar"

बता दें कि खेरागढ़ के रहने वाले भोले सिंह सिकरवार का पुत्र हरेश कुमार सिंह भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में तैनात था. बताया जाता है कि गुरूवार सुबह चार बजे हरेश मैदान पर रेस को गया था और वहीं गिर गया. आनन फानन में अन्य साथी जवान उन्हें हॉस्प्टिल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर हरेश के मौत की सूचना आगरा में परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. लोग हरेश का पार्थिव शरीर गांव में आने की राह देख रहे थे. इसी बीच सूचना मिली कि हरेश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिस वजह से उसका पार्थिव शरीर आगरा नहीं भेजा जा सकता है. नौसेना अधिकारियों द्वारा इसकी जानकारी आगरा परिजनों को दी गई.

बेटे का शव आगरा न आने की सूचना मिलते ही परिजनों ने भूख हडताल शुरू कर दी थी. पिता व अन्य परिजन लगातार शव आगरा भेजने की मांग कर रहे थे. चार दिन बाद आज रविवार को हरेश सिकरवार का शव आगरा पहुंचा.

May be an image of one or more people, people sitting, people standing, tree, outdoors and crowd
Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!