आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ब्लू व्हेल वाटर पार्क में डूबने से नौ साल के बच्चे की मौत के बाद संचालक अरेस्ट, वाटर पार्क सील, बिजली कनेक्शन काटा। एसडीएम और एसीपी करेंगे सभी वाटर पार्क और स्विमिंग पूल की जांच।
आगरा के खंदौली के पुरालोधी में ब्लू व्हेल वाटर पार्क है, वाटर पार्क के संचालक केशव हैं। बुधवार को खंदौली के छोटा गुडाह निवासी राकेश का नौ साल का बेटा अवी अपने साथियों के साथ ब्लू व्हेल वाटर पार्क में गया था। वाटर पार्क के स्विमिंग पूल के गहरे पानी में अवी डूब गया, उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया था। अवी के परिजनों की तहरीर पर थाना खंदौली में वाटर पार्क के संचालक केशव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
ब्लू व्हेल वाटर पार्क सील
गुरुवार को एसडीएम सुमित कुमार टीम के साथ पहुंचे। टीम ने ब्लू व्हेल वाटर पार्क को सील कर दिया है, साथ ही बिजली कनेक्शन भी काट दिया है। इसके साथ ही आस पास के क्षेत्रों में भी बिना सुरक्षा मानक और पंजीकरण के संचालित हो रहे वाटर पार्क और स्विमिंग पूल पर भी कार्रवाई की जाएगी।