Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra Crime News: Case filed against MLA and his son in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Crime News: Case filed against MLA and his son in Agra…#agranews

338

आगरालीक्स…आगरा में विधायक और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज. बेटे पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण का आरोप. मंदिर में की शादी और दो बच्चे भी…पढ़ें पूरा मामला

आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा और उनके बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. विधायक पुत्र के खिलाफ शिकायत लेकर एक महिला पुलिस के पास पहुंची दी और उसने पुत्र के साथ विधायक को भी नामजद कराया है. पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये है पूरा मामला
ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि विधायक के बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा ने 17 साल की उम्र में उसके साथ सन् 2003 में दुष्कर्म किया था. लक्ष्मीकांत ने वीडियो बना लिया और फिर वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने व जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा. महिलाका आरोप है कि इसके बाद विधायक पुत्र ने उसके साथ मंदिर में शादी कर ली, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं. उसने आगरा में एक मकान दिलाकर रख रखा था, लेकिन अब विधायक पुत्र बच्चों के पालन-पोषण के लिए खर्चा नहीं दे रहा है. जब उसने विरोध किया तो 26 अगस्त को रात में आकर लक्ष्मीकांत ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि विधायक भी अपने पुत्र का साथ दे रहे हैं.

इस संबंध में विधायक छोटेलाल वर्मा का कहना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. मेरे शारीशुदा बेटे ने महिला से दूसरी शादी कर ली थी और तभी से मैंने अपने बेटे से भी संपर्क रखना छोड़ दिया था. मेरे ऊपर महिला ने जो आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं. उससे कभी मेरी न तो फोन पर बात हुई और न ही आमने-सामने.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: A woman died in an accident in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में एक्सीडेंट में महिला की मौत. पति के...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

error: Content is protected !!