Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Vocal for local’s message will be given in the exhibition going to be held in Agra on 23rd September…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Vocal for local’s message will be given in the exhibition going to be held in Agra on 23rd September…#agranews

156

आगरालीक्स…आगरा में फेस्टिव सीजन से पहले वोकल फॉर लोकल का संदेश. सेल्फी प्वाइंट पर 23 सितंबर से लगेगी प्रदर्शनी. आगरा का लेदर, जूता, पेठा, इमिटेशन ज्वैलरी, मार्बल, हस्तशिल्प, कालीन को किया जाएगा प्रमोट….

आगरा में फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले जिला उद्योग विभाग वोकल फॉर लोकल का संदेश देने जा रहा है. फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर एक जिला एक उत्पाद के साथ प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं. इसमें आगरा सहित आसपास के अन्य जिलों के उत्पादों को भी स्थान मिलेगा. इसके अलावा कई मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे.

इस संबंध में जिला उद्योग के संयुक्त निदेशक अनुज कुमार के अनुसार प्रदर्शनी में करीब 60 स्टॉल्स लगाई जा रही हैं. इनमें आगरा के ओडीओपी में शामिल लेदर उत्पाद, जूता के साथ अन्य स्थानीय उत्पाद पेठा, इमिटेशन ज्वैलरी, मार्बल, कालीन और हस्तशिल्प को शामिल किया गया है. इसके साथ ही सहारनपुर के लकड़ी के फर्नीचर, मुरादाबाद का मैटल वर्क, फिरोजाबाद की चूड़ी व कांच उत्पाद और मथुरा की पोशांकों सहित कई अन्य जिलों के उत्पादों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया जा रहा है. प्रदर्शनी में मिट्टी के बर्तन व अन्य सामानों को मौके पर ही बनाते हुए दिखाया जाएगा जिससे ये लोगों के आकर्षण का केंद्र बनें और वे इन्हें खरीदने के लिए प्रेरित हों. प्रदर्शनी 23 सितंबर से दो अक्टूबर तक दोपहरदो बजे से रात 10 बजे तक आयोजित की जाएगी.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!