Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Crime News: Police arrested 5 miscreants after revealing two theft incidents…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra Crime News: Police arrested 5 miscreants after revealing two theft incidents…#agranews

152

आगरालीक्स…आगरा में चोरी के जेवरात खरीदते थे दो सगे भाई. ये दोनों सुनार हैं. पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर 5 बदमाशों को अरेस्ट किया. करते थे ये काम

आगरा की सर्विलांस टीम, सीआईडब्ल्यू टीम, स्वॉट टीम व थाना सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से आपरेशन चलाकर चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया है. पुलिस ने पांच बदमाशों को भी अरेस्ट किया है और इनके पास से आभूषण, कैलश और मोबाइल भी बरामद किया है.

12 जुलाई को थाना सदर क्षेत्र में रहने वाले मनोज सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि 11 जुलाई को वह अपनी पत्नी को लेकर स्कूल गया था. पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने व चांदी के आभूषण व एक मोबाइल चोरी कर लिया था. वहीं 28 जुलाई को दीपक सिंह ने थाना सदर में तहरीर दी थी कि 27 जुलाई को वह अपने भाई और भाभी के साथ किसी काम से घर से बाहर थे. पीछे से चोरों ने घर व अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात, 20 हजार रूपये कैश चोरी कर ले गए.

दोनों ही मामलों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी. आज सीआईडब्ल्यू टीम, स्वॉट टीम, सर्विलांस सेल व थाना सदर पुलिस द्वारा थाना सदर में चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान सूचना मिली कि चोरी करने वाले चोर बाइक सहित चोरी के माल को बेचने के लिए दीक्षा हाउसिंग सोसाइटी के सामने खड़े हैं. इस पर पुलिस ने एक बार में ही दबिश देकर दो बदमाशों को बाइक सहित अरेस्ट कर लिया. गिरफ्तार बदमााशों की निशानदेही पर तीन और इनके साथी पुलिस ने अरेस्ट कर लिए. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से सोने चांदी के जेवरात, 5 हजार रूपये कैश व बाइक बरामद की है.

पकड़े गए बदमाशों के नाम
रूपकिशोर पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम गुतिला शमसाबाद रोड थाना शाहगंज
कृष्णा पुत्र चरन सिंह निवाीस ग्राम अमरूपुरा थाना सैंया
मोनू वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी लादूखेड़ा थाना सैंया
सोनू वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी लादूखेड़ा थाना सैंया
मोनू पुत्र भगवान सिंह निवासी बृथला थाना इरादतनगर आगरा

पूछताछ में रूपकिशोर ने बताया कि हम चोरी करते हैं आसैर दुर्गा नगर से करीब एक सप्ताह पहले दिन में घर में से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जबकि एक महीने पहले डिफेंस कॉलोनी में भी घर के अंदर से चोरी की थी. चोरी में मिले जेवर उन्होंने सैयां में सुनारों को बेच दिए और उनमें से मिले रूपये घर खर्च में खर्च हो गए. 5000 रूपये बचे हैं. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सुनार मोनू वर्मा और सोनू वर्मा को भी अरेस्ट किया है और इनके पास से रूपकिशोर व कृष्णा द्वारा बेचे गए जेवरातों को भी बरामद किया है. मोनू व सोनू वर्मा ने बताया कि हमनें कम दामों में खरीदा था. कुछ माल हमने गलाकर बेच दिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!