आगरालीक्स…आगरा में डायमंड ज्वैलरी शोरूम से लाखों की ज्वैलरी और कैश किया पार. पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा. दिल्ली—बिहार से नेपाल तक इनका नेटवर्क. इंडियन और नेपाली करेंसी भी मिली. दिल्ली में दो करोड़ की चोरी भी की थी…
आगरा के थाना ताजगंज स्थित जीवा डायमंड ज्वैलरी स्टोर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के पांच सदस्यों का पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से कुल 116.3 ग्राम पीली धातु, रु0 1,18,000/- रुपये नगद, 35,000/- नेपाली मुद्रा 06 मोबाइल फोन व 01 आधार कार्ड बरामद किया है. पूछताछ में इनका नेटवर्क दिल्ली—बिहार से लेकर नेपाल तक फैला हुआ मिला. इन पांचों ने पूर्व में अपने गैंग के साथ दिल्ली के नोर्थ रोहिणी थाना क्षेत्रांतर्गत जीवा ज्वैलरी स्टोर से लगभग 41 लाख रूपये कीमत व थाना प्रीत विहार क्षेत्र में जीवा ज्वैलरी स्टोर से लगभग 1.5 करोड़ रूपये कीमत की ज्वैलरी चोरी की घटनाओं को इसी प्रकार से अंजाम दिया गया है. पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही .जीवा डायमंड ज्वैलरी स्टोर में की थी चोरी
आगरा के ताजगंज में जीवा डायमंड ज्वैलरी स्टोर है. यहां एसएफसी पद पर कार्यरत वादी ने पुलिस को सूचना दी थी कि 7 जुलाई को रात में स्टोर बंद कर दिया था लेकिन सुबह 8 जुलाई स्टोर पर जाकर देखा तो पाया स्टोर के शटर के ताले टूटे हुए थे और स्टोर के अंदर डिस्पले में लगे सोने व चांदी की ज्वैलरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी है. सीसीटीवी में चोरों द्वारा दी गई इस वारदात की फुटेज भी मिली थी. लाखों की इस चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया. सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई.

पांच बदमाशों को किया अरेस्ट
पुलिस ने रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर ज्वैलरी स्टोर में चोरी की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों- उमेश शाह, विपत्तीदास, निरंजन कुमार उर्फ विक्की, विशाल उर्फ महेश उर्फ दीपक व डब्लू कुमार (सुनार) को होटल आईकन के पास 125 फुटा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से कुल 116.3 ग्राम पीली धातु (घटना से सम्बन्धित) व रु0 1,18,000/- ( घटना से सम्बन्धित) व 35000 नेपाली मुद्रा, 06 मोबाइल फोन व 01 आधार कार्ड बरामद हुआ.
बिहार में सुनार को बेचा, सुनार ने नेपाल में खपाया चोरी का माल
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कुल 06 लोगो जिसमें उन्होनें अपने साथी छोटू व रियाज व डब्लू सुनार को छोडकर GIVA JEWELLERY STORE फतेहाबाद रोड से ताला काटकर ज्वैलरी चोरी की थी व चोरी के माल को लेकर उन लोगो ने बिहार जाकर माल में से आधा माल डब्लू सुनार को बेच दिया था. बरामद रूपये जीवा स्टोर से चोरी किये गये माल को बेच कर मिले है और जो ज्वैलरी उन लोगों के कब्जे से मिली है वह जीवा स्टोर से ही चोरी की गयी है. सुनार के द्वारा कुछ माल को पिघलाकर नेपाल में बेच दिया गया था और जिसके कुछ रुपये व बाकी पिघला हुआ सोना लेकर आज वह सभी डब्लू सुनार के साथ दिल्ली बेचने जा रहे थे. डब्लू सुनार के द्वारा पूरा माल खरीदने के लिये रुपये नही थे. इसलिये डब्लू सुनार नें कहा कि जो माल बचा है उसे वह दिल्ली में बिकवा देगा. इसलिये वह चारों आज अभियुक्त डब्लू सुनार के साथ दिल्ली जा रहे थे. अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों में से एक व्यक्ति बाहर निगरानी रखता था व एक व्यक्ति सफेद कपड़े को शटर के पास फैलाकर रखता था जिससे स्टोर के अंदर का न दिखाई दे व स्टोर के अंदर उनके अन्य साथी चोरी की घटना को अंजाम देते थे.
- उमेश शाह पुत्र रामशाह निवासी स्टेशन रोड घोड़ासहन थाना पूर्वी चम्पारण जिला मोतिहारी बिहार, हाल पता- डंका रोड डुमरिया टोला जिला रकसौल बिहार।
- विपत्तीदास पुत्र स्व0 रामनाथ दास निवासी ग्राम घोडासहन बाजार रोड सरस्वती चौक जिला मोतिहारी बिहार।
- निरंजन कुमार उर्फ विक्की पुत्र स्व0 रामाशाह निवासी ग्राम व पोस्ट थाना मझौलिया पूर्वी चम्पारन जिला मोतिहारी बिहार।
- विशाल उर्फ महेश उर्फ दीपक पुत्र रामजी निवासी मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली।
- डब्लू कुमार (सुनार) पुत्र सुरेश शाह निवासी डंका रोड सुन्दरपुर थाना रक्सौल जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारन बिहार।
वांछित अभियुक्तों का विवरण:-
1.छोटू
- रियाज