Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra News: Balkeshwar Mela 2026 on 10th August, Facilities will be available for devotees at the fair…#agranews
आगरा

Agra News: Balkeshwar Mela 2026 on 10th August, Facilities will be available for devotees at the fair…#agranews

61

आगरालीक्स…आगरा का बल्केश्वर मेला 10 अगस्त को लगेगा. इसी दिन निकलेगी आगरा की ऐतिहासिक शिव परिक्रमा. भक्तों केे लिए मेले में होंगी व्यापक सुविधाएं…

श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी सावन के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को बल्केश्वर क्षेत्र में विशाल महादेव मेले का भव्य और सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। 9 अगस्त, रविवार शाम बल्केश्वर चौराहे पर धार्मिक रीति रिवाज के साथ मेले का श्रद्धा पूर्वक उद्घाटन किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रदान करते हुए सोमवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा जन जागरूकता की दृष्टि से महादेव मेले का आकर्षक पोस्टर जारी किया गया। मुख्य संरक्षक पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा एवं ताराचंद मित्तल 'तोती भाई ने संयुक्त रूप से बताया कि यह मेला आगरा की धार्मिक परंपरा का प्रतीक है जिसमें लाखों भक्त एवं परिक्रमार्थी काँवड़िए सम्मिलित होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चन करते हैं। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

मेला संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल, पार्षद हरिओम गोयल बाबा, पार्षद पूजा बंसल और भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक (आर्थिक प्रकोष्ठ) गिर्राज बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि भक्तों के लिए बल्केश्वर महादेव मंदिर से लेकर वाटरवर्क्स चौराहा तक "खोया-पाया केंद्र" स्थापित किया जाएगा। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा, जहाँ सरकारी चिकित्सक एवं सभी आवश्यक दवाइयाँ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। अध्यक्ष महेश निषाद और कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि ने बताया कि पूरे परिक्रमा मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही 9 अगस्त, रविवार शाम से 10 अगस्त, सोमवार को भक्तों की परिक्रमा समाप्त होने तक भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा भोलेनाथ की प्रसादी वितरित की जाएगी। महिला अध्यक्ष ममता सिंघल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव और निखिल गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए 100 से 150 स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे जो पुलिस प्रशासन के सहायक के रूप में कार्य करेंगे और पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभालेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर डाबर, मंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. महेश फौजदार ने बताया कि यमुना तट पर जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए बैरिकेटिंग कराई जाएगी ताकि कोई हादसा न हो। भक्तों के स्नान के लिए तट से 10-20 फुट पहले ट्यूबवेल के माध्यम से स्नान की विशेष व्यवस्था की जाएगी। संरक्षक मनमोहन चावला, मुन्नू चौबे और सुरेश बरेजा ने बताया कि भक्तों के लिए बायो टॉयलेट, महिला पुलिस, अग्निशमन और गोताखोरों की भी व्यवस्था रहेगी। उक्त सभी व्यवस्थाएँ रविवार, 9 अगस्त से सोमवार, 10 अगस्त दोपहर तक निरंतर संचालित रहेंगी। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि वे मेले में आकर अनुशासन बनाए रखें तथा भक्त-श्रद्धालुओं और प्रशासन का सहयोग करें। अनुरंजन सिंघल, द्वारिका नाथ गुंबर ने बताया कि शीघ्र ही प्रशासन से मिलकर परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई, पैच वर्क, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बायो टॉयलेट, अग्निशमन, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं सुचारू रखने के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात की जाएगी।

इस दौरान पंडित विष्णु शर्मा, बंगाली मल अग्रवाल, पोला भाई, वीके मित्तल, ब्रह्मा गुप्ता, राकेश त्यागी, प्रवीण गोयल, राम मोहन शर्मा, संतोष गुप्ता, स्पर्श जैन, गुरदयाल बेदी, अंशुल अग्रवाल, करतार सिंह शास्त्री, उमेश अरोड़ा, ब्रजेश वर्मा, कृष्णकुमार गुड्डू भाई, विश्वनाथ भारद्वाज, राजन शुक्ला, दीपक डावर, मयंक खंडेलवाल, चांदनी बंसल, श्वेता शर्मा, पूजा गुप्ता, राखी गुप्ता, संध्या पाराशर, मेघा कौशिक, अवध गोयल, सचिन मित्तल और आशीष गुप्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संरक्षक रमन अग्रवाल ने संचालन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 21st July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Inner Wheel Club of Agra handed over 50 dialyzer kits to Help Agra…#agranews

आगरालीक्स…इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा ने हेल्प आगरा को सौंपीं 50 डायलाइजर...

आगरा

Agra News: There will be no water supply in half of Agra on July 22 and 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 और 23 जुलाई को आधे शहर में नहीं होगी...

आगरा

Agra News: Agra erupts in protests over NEET paper leak…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भी उबाल, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

error: Content is protected !!