Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: 27 routes will be diverted in Agra from 4 pm on Sunday to Monday…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 27 routes will be diverted in Agra from 4 pm on Sunday to Monday…#agranews

172

आगरालीक्स…आगरा में रविवार शाम चार बजे से सोमवार तक 27 रूट रहेंगे डायवर्ट. कई रास्तों पर बाइक सहित सभी वाहनों की एंट्री रहेगी बैन

श्रावण मास के चौथे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिर श्री पृथ्वीनाथ महादेव पर विशेष्ज्ञ पूजा अर्चना, जलाभिषेक व मेला लगाया जाता है. इसके अलावा आगरा के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर भी भीड़ रहती है. आगरा की यातायात पुलिस द्वारा आंतरिक व बाहरी रूट डायवर्जन किया गया है. यह रूट डायवर्जन रविवार 7 अगस्त को शाम चार बजे से शुरू हो जाएगा जो कि 8 अगस्त सोमवार को पूजा अर्चना कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा. 7 अगस्त रविवार को रात 11 बजे से आगरा में खुलने वाली नो एंट्री भी नहीं खुलेगी. यातायात परिवर्तन तक नो एंट्री पास, अनुमति पत्र भी कैंसिल किए गए हैं.

बाहरी डायवर्जन

  • हाथरस की तरफ से आने वाले सभी वाहन, जिन्हें फिरोजाबाद जाना है वह खंदौल्ी से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच 19 होकर जाएंगे.
  • जलेसर से आगरा की ओर आने वाले सभी वाहन भी मुड़ी चौराहा से एतमादपुर या खंदौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • टेढ़ी बगिया से रामबाग चौराहा की ओर आने वाले भारी वाहन सौ फुटा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
  • ग्वालियर से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड होकर यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे.
  • ग्वालियर से जलेसर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे.
  • फतहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन तोरा चौकी से एकता चौकी से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर चौराहा से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे.
  • शमसाबाद से ग्वालियार जाने वाले भारी वाहन इरादतनगर से सैंया होकर जाएंगे.
  • शमसाबाद से जयपुर मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इरादतनगर से सैंया से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे.
  • एनएच 19 पर सिकंदरा तिराहा, गुरूद्वारा गुरू का ताल, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, वाटर वर्क्स चौराहा, रामबाग चौराहा से शहर में भारी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी.
  • रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच 19, सिकंदरा से लेकर शाहदरा चुुंगी तक, एतमादौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में एंट्री नहीं करेगा.

आंतरिक डायवर्जन

  • फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन एवं बसों को पथौली नहर चौराहा से बिचपुरी एवं रोहता चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा. कोई भी भारी वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं आएगा.
  • वायु विहार से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जाएगा. यह सभी वाहन अमरपुरा से बोदला होकर जाएंगे.
  • अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाएंगे.
  • पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
  • भोेगीपुरा चौराहा से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य पड़ने वाले मार्गों से आने वाले वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.
  • तहसील तिराहा से कोई भी वाहन रूई की मंडी चौराहा की ओर नहीं जाएगा. यह सभी वाहन पचकुईयां चौराहा से कोठी मीना बाजार से मारूति एस्टेट से बोदला से अमरपुरा होकर जाएंगे.
  • रूई की मंडी चौराहा पर बैरियर लगाकर भोगीपुरा चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को तहसील चौराहा की ओर से डायवर्ट कर भेजा जाएगा.
  • रामनगर की पुलिया चौराहा से शंकरगढ़ की पुलिया की ओर वाहनेां को नहीं जाने दिया जाएगा.यह सभी वाहन मारूति एस्टेट होकर जाएंगे.
  • सीओडी तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा. यह सभी वाहन कोठी मीना बाजार एवं स्पीड कलर लैब चौराहा होकर जाएंगे.
  • शाहगंज चौराहा से भोगीपुरा व रूई की मंडी चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • स्पीड कलर लैब चौराहा से शाहगंज चौराहा की ओर कोई वाहननहीं जाने दिया जाएगा. यह वाहन सौरों कटरा से पचकुईयां होकर जाएंगे.
  • श्री कैलाश महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के तहत 8 अगस्त को सुबह चार बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक पुलिस बल एवं बैरियर लगाकर यातायात प्रबंध किया जाएगा.
  • श्री रावली महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के तहत 8 अगस्त को सुबह चार बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक पुलिस बल एवं बैरियर लगाकर यातायात प्रबंध किया जाएगा.
  • श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के तहत 8 अगस्त को सुबह चार बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक पुलिस बल एवं बैरियर लगाकर यातायात प्रबंध किया जाएगा.
  • श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के तहत 8 अगस्त को सुबह चार बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक पुलिस बल एवं बैरियर लगाकर यातायात प्रबंध किया जाएगा.
  • श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के तहत 8 अगस्त को सुबह चार बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक पुलिस बल एवं बैरियर लगाकर यातायात प्रबंध किया जाएगा.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra Health News: First Swine Fluy case of Agra, 64 year old diabetic woman patient test swine Flu positive

आगरालीक्स आगरा में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज बुजुर्ग महिला...

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!