आगरालीक्स …( Agra School News ) आगरा में स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने, किताब कॉपी और यूनिफार्म के रेट पर डीएम के स्पष्ट निर्देश। आज देना है जवाब, मजबूरी छोड़ा स्कूल, धरना प्रदर्शन करने वालों पर भी होगी कार्रवाई,
आगरा में मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों के साथ ही संस्था द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। स्कूलों ने फीस बढ़ाने के सा थ ही यूनिफार्म और किताब कॉपी के रेट भी बढ़ा दिए हैं, कमीशन के खेल में चुनिंदा बुक सेलर पर ही दुकानों की बिक्री की जा रही है। अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद बीएसए ने पांच स्कूलों को नोटिस दिए थे, उनसे फीस किस तरह से बढ़ाई गई इस पर 12 अप्रेल तक जवाब मांगा था।
पढ़ाई कराना मुश्किल, छोड़ रहे स्कूल
अभिभावकों ने मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों की बढ़ी हुई फीस को देखते हुए बच्चों का स्कूल बदलना शुरू कर दिया है, वे महंगी पढ़ाई नहीं करा सकते हैं इसलिए बच्चों का स्कूल छुड़वा रहे हैं।
डीएम के स्पष्ट निर्देश, वापस होगी बढ़ी फीस
मीडिया से डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि बढ़ी हुई फीस वापस कराई जाएगी। उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, अभिभावकों को कोई समस्या है तो वे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही कहा है कि कोई संस्था अराजकता ना फैलाए, धरना प्रदर्शन ना करे, इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।