आगरालीक्स ..आगरा के डीएम एनजी रवि कुमार का तबादला हो गया है, आगरा के नए डीएम प्रभु नारायण सिंह होंगे।
उत्तर प्रदेश में 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, आगरा के डीएम एनजी रवि कुमार को सचिव पर्यटन संस्क्रति का प्रभार सौंपा गया है। आईएएस प्रभु नारायण सिंह को आगरा का डीएम बनाया गया है, वे 2007 बैच के आईएएस हैं। आईएएस एनजी रवि कुमार को 2018 में आगरा का डीएम बनाया गया था।
इनका हुआ तबादला
- आईएएस प्रभु नारायण सिंह आगरा के जिलाधिकारी बने।
- एनजी रवि कुमार को सचिव पर्यटन, संस्कृति का प्रभार सौंपा गया।
- किंजल सिंह को निदेशक पंचायतीराज बनाया गया है।
- ब्रह्मदेव राम तिवारी कानपुर के जिलाधिकारी बने।
- विजय विश्वास पंत सचिव स्वास्थ्य बने।
- संजय गोयल विशेष सचिव राजस्व बने, उन्हें राहत आयुक्त का भी प्रभार सौंपा गया है।
- सूर्यपाल सिंह मध्यांचल के एमडी बने।
- सुरेंद्र सिंह को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
- अनुपम शुक्ला जौनपुर सीडीओ बनाए गए।
- अमित पाल सीडीओ प्रतापगढ़ बनाए गए।
- प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या बने।
- पुलकित गर्ग सीडीओ सिद्धार्थनगर बने।
- शशांक त्रिपाठी सीडीओ गोंडा बनाए गए।