आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए ऐसे बदमाश जो लूट की रकम का एक हिस्सा मंदिर में चढ़ाते थे..तीनों पर था 25—25 हजार रुपये का इनाम. आगरा में आढ़ती को इन्होंने ही लूटा था…
आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने 25—25 हजार के तीन इनामी बदमाशों को अरेस्ट किया है. इन तीनों ने ही दिसंबर 2023 में आगरा के एक आढ़ती को लूटा था. पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया मेलों में दुकान लगाने के दौरान ही रेकी करते थे और फिर लूट की रकम का एक हिस्सा मंदिर में दान करते थे. बाकी की लूट की रकम को आपस में बांट लिया करते थे.
ताजगंज पुलिस ने दबोचा
एसीपी ताज सुरखा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि दिसंबर 2023 में थाना डौकी के एक आढ़ती को बसई मंडी से सर्विस रोड पर जाते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया था. बदमाश इनके पास से 45 हजार रुपये केश, डॉक्युमेंट ले गए थे. पुलिस ने इस मामले में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्जकिया था और छानबीन की जा रही थी.
ऐसे आए पकड़ में
एसीपी ताजसुरक्षा ने बताया कि सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश ताजगंज क्षेत्र में आ रहे हैं. इस पर पुलिस ने रोहता चौराहे से इनको पकड़ लिया. पकड़े गए तीनों बदमाशों के नाम मासूम, अभिषेक और सिंधपाल हैं और ये तीनों ही मध्य प्रदेश े दतिया के रहने वाले हैं.
मंदिर में चढ़ाते थे लूट की रकम का हिस्सा
पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लोग मेलों में दुकान लगाते थे और इसीदौरान रेकी किया करते थे. लूट के बाद ये सबसे पहले दतिया में इनके गांव में स्थित माता के मंदिर में जाकर लूट का एक हिस्सा दानपात्र में चढ़ाते थे और बाद में रकम को आपस में बांट लेते थे. इन तीनों के खिलाफ करीब 6 मुकदमे दर्ज हैं.