आगरालीक्स…Agra News : बच्चों को टीके लगवाएं इससे 11 बीमारियों से बच्चों को बचा सकते हैं, कब कौन सा टीका लगवाया जाता है जानें। ( Agra News : Vaccination prevent child from 11 diseases#Agra)
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अंतर्गत नगरीय स्वास्थ्य केंद्र जीवनी मंडी पर टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से माता बैठक का आयोजन किया गया इसमें क्षेत्र की माताओं को बच्चों के टीकाकरण के फायदे के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें प्रेरित किया गया कि वह अपने शिशु का समय पर टीकाकरण कराएं। टीकाकरण ही बच्चों के स्वास्थ्य की कुंजी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करने का प्रावधान है। यह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए और उनके भविष्य के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे उन्हें 11 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि माता बैठक का उद्देश्य समाज में टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में माताओं को बताया गया कि सही समय पर अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं एमसीपी। कार्ड को अपने साथ रखें और उसमें दी गई तारीख को देखकर अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं। बैठक में टीकाकरण से होने वाले फायदे और टीकाकरण कराने के दौरान व टीकाकरण कराने के पश्चात होने वाली कुछ परेशानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराने के पश्चात मामूली बुखार जैसी समस्या हो सकती है जोकि संकेत है कि टीका अपना कार्य कर रहा है।
यह प्रमुख टीके हैं जो बच्चों को दिए जाते हैं-
• जन्म पर बीसीजी (टीबी के खिलाफ), ओपीवी (पोलियो के खिलाफ),हेपेटाइटिस-बी (हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ)
• 6 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ), पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
• 10 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ), पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
• 14 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ), पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
• 9-12 महीने पर खसरा और रूबेला (एमएमआर) वैक्सीन, जापानी इंसेफेलाइटिस वैक्सीन, न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन
• 16-24 महीने पर एमएमआर वैक्सीन की दूसरी खुराक, वार्षिक इन्फ्लूएंजा वैक्सीन