आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में बीए और बीएससी प्रथम वर्ष के लिए एडमिशन शुरू. प्रथम कट-ऑफ मेरिट सूची जारी
आगरा कॉलेज, आगरा में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु बीए एवं बी.एससी. प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम द्वारा प्रथम कट-ऑफ मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मेरिट में स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन एवं प्रोविजनल प्रवेश काउंसिलिंग 08 एवं 09 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का चयन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित इंटरमीडिएट 100 प्रतिशत अंक + अतिरिक्त अंकों के इंडेक्स के आधार पर किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।बी.ए. प्रथम वर्ष (प्रथम कट-ऑफ मेरिट)
सामान्य (OPEN): 64.00 अंक
काउंसिलिंग: 08 जुलाई 2026
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 52.00 अंक
काउंसिलिंग: 09 जुलाई 2026
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 51.80 अंक
काउंसिलिंग: 09 जुलाई 2026
स्थान: राजनीति विज्ञान विभाग (Political Science Department)
सामान्य (OPEN): 65.40 अंक
काउंसिलिंग: 08 जुलाई 2026
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 52.00 अंक
काउंसिलिंग: 09 जुलाई 2026
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 50.40 अंक
काउंसिलिंग: 09 जुलाई 2026
स्थान: ऑडिटोरियम-1 एवं गणित विभाग
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने बताया कि प्रवेश के समय विद्यार्थियों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिका, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), वेब रजिस्ट्रेशन प्रपत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.), चरित्र प्रमाण-पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र, ₹425 की रसीद तथा अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।