Tuesday , 4 February 2025
Home आगरा Agra Election 2022 : Strong room for Five places for voting on 10th February #agranews
आगराबिगलीक्स

Agra Election 2022 : Strong room for Five places for voting on 10th February #agranews

आगरालीक्स…. आगरा में 10 फरवरी को मतदान है, लेकिन इस बार मंडी समिति की जगह पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, स्ट्राग रूम की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया।

आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। मतदान से एक दिन पहले 9 फरवरी को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पहले मंडी समिति, फिरोजाबाद रोड से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होती थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए बदलाव किया गया है। जिससे एक जगह पर भीड़ न जुटे।
मंडी समिति फिरोजाबाद रोड पर पांच विधानसभा के स्ट्रांग रूम
मतदान पूरा होने के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। इस बार मंडी समिति फिरोजाबाद रोड पर पांच विधानसभा के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा ग्रामीण, आगरा छावनी और एत्मादपुर विधानसभा के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
देहात में चार स्ट्रांग रूम
वहीं, देहात की सभी चारों विधानसभा के लिए विधानसभा क्षेत्र की मंडी समिति में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। फतेहपुर सीकरी मंडी समिति, खेरागढ़ मंडी समिति, फतेहाबाद मंडी समिति और मोतीलाल रामनाथ डिग्री कॉलेज, बाह में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इन चारों विधानसभा की पोलिंग पार्टियां यहां से ही रवाना होंगी।

Related Articles

बिगलीक्स

World Cancer day 2025 : 70 % Head & Neck cancer in Agra #Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में सबसे ज्यादा कैंसर मरीज किसके हैं,...

बिगलीक्स

Agra News : Light rain forecast today in Agra#Agra

आगरालीक्स ….आगरा में आज बूंदाबांदी के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 4th February 2025 #Agra

आगरालीक्स….Agra News : 4 फरवरी का प्रेस रिव्यू यमुना में चलेगी वाटर...

आगरा

Speeding bike collides with divider, father dies, son injured

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पिता—पुत्र का फिरोजाबाद में एक्सीडेंट.पिता की मौत, बेटा...