
सुबह 11 बजे काफी संख्या में व्यापारी राजा की मंडी मार्केर्ट को बंद कर एमजी रोड पर आ गए और आरोपियों को पकडने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक एमजी रोड जाम रहने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया।
एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे दोनों भाई दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। बिजली गुल होने से बाजार में अंधेरा था इसी बीच काली पल्सर पर आए तीन बदमाशों ने सुशील और मनोज पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। दो ने अपने चेहरों पर रुमाल बांध रखा था। पुलिस बूथ के सामने हमलावरों ने दोनो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुशील के सीने और बांह में दो गोली लगीं, जबकि मनोज के सीने में भी एक गोली धंस गई। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से सुशील की मौत हो गई थी। मनोज के फेफडों से होती हुई गोली पेट में चली गई, इससे आंतें भी डैमेज हो गर्इ् हैं। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में मनोज का आॅपरेशन किया गया, परिजन उन्हें मेदांता मेडिसिटी ले जाना चाहते हैं।
पिता को मारी गई थी गोली
आलोक नगर, जयपुर हाउस निवासी हेमनदास जैसवानी राजामंडी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। 28 नवंबर 2014 को चौथ वसूली का विरोध करने पर उनकी गोविंद नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजामंडी में सुनीता कलेक्शन से इनकी दुकान है। पिता के हत्यारोपी प्रांजल, चेतन और प्रवीन जेल में बंद हैं। सुशील को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पांच सितंबर को उसकी गवाही होनी थी
Leave a comment