एक महिला के पति ने चोरी से उसके अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर लैपटॉप में सेव लिए और उसका पति वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था।महिला ने दावा किया कि उसके पति के लैपटॉप में अन्य महिलाओं के भी इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो थे। इस मामले में पुलिस ने 32 साल के युवक को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से दो लैपटॉप और रिकॉर्डिंग करने वाले अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पति के खिलाफ तिरुमंगलम टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
महिला के पति ने एमटेक किया है और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का एक मामला लंबित है। महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। जब वह अपना सामान लेने घर आई, तो उसने अपने पति का लैपटॉप चेक किया, जिसमें अपने अंतरंग क्षणों का वीडियो देखकर वह हैरान रह गई।
महिला ने एसपी विजयेंद्र बिदारी को जानकारी दी, जिसके बाद संबंधित पुलिस स्टेशन ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया। तिरुमंगलम पुलिस ने आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 354 के तहत कई मामले दर्ज कर पति को जेल भेज दिया है।
Leave a comment