Wednesday , 14 January 2026
Home agraleaks Agra Father & Son Murder case become political issue for BJP
agraleaks

Agra Father & Son Murder case become political issue for BJP

IMG-20150813-WA0049
आगरालीक्स
 …………..आगरा में ​कारोबारी पिता, पुत्र की हत्या के बाद सोमवार को आगरा बंद का मिला जुला असर रहा। राजामंडी, संजय प्लेस, सिंधी बाजार, पफव्वारा, दरेसी, बेलनगंज सहित पुराने शहर में दुकानें बंद रही, हालांकि कुछ क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार बंदी सोमवार को होती है, इसके चलते दुकानें बंद रहीं। मगर दयालबाग, कमला नगर, शाहगंज, ताजगंज सहित अन्य बाजारों में अधिकांश दुकानें खुली रहीं। विभिन्न व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी राजामंडी पर एकत्रित हुए। यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा का विरोध, सपा की चुप्पी
अधिकांश व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी भाजपा से जुडे हुए हैं। उन्होंने व्यापारी की हत्या के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को राजनैतिक मुददा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भाजपा नेताओं से भी संपर्क किया जा रहा है। ऐसे में सत्तारुढ सपा पार्टी असमंजस की स्थिति में है। वे व्यापारियों के अगेंस्ट नहीं जा सकते हैं और प्रदेश में सत्ता होने के चलते कानून व्यवस्था पर भी सवाल नहीं उठा सकते हैंं।
एसएन की तरह न हो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई
राजा मंडी व्यापार संगठन के अध्यक्ष हेमनदास की हत्या के बाद उनके बेटे सुशील की भी हत्या कर दी गई है। पुलिस के हाथ एक भी हत्यारोपी नहीं लग सका है, इस मामले में आरोपी मोनू वर्मा ने कोर्ट में समर्पण किया था, इस बारे में भी पुलिस को पता नहीं चल सका। ऐसे में एक सप्ताह पहले एसएन में नवजात की मौत के बाद प्राचार्य को हटा दिया गया और दो डॉक्टर निलंबित किए गए हैं। इसी तरह की कार्रवाई आगरा के पुलिस अधिकारियों पर हो सकती है। हालांकि, एसएसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!