आगरालीक्स.. आगरा में दुबई से लौटे युवक को होटल क्लार्क शिराज के क्वारंटीन सेंटर में रखा है। अपील की है विदेश से लौट रहे लोग छिपाएं नहीं, व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं।
आगरा निवासी युवक 5 मार्च को दुबई से अम्रतसर और वहां से सात मार्च को आगरा आ गए, उन्हें 22 मार्च को बुखार और कफ की शिकायत हुई, होटल क्लार्क शिराज में क्वारंटीन में रखा गया है, सैंपल लिए गए हैं, इसकी रिपोर्ट आज आएगी।
आगरा में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या आठ है, इसमें से सात पूरी तरह से ठीक होकर घर पर हैं, कोरोना संक्रमित युवती का एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।
आगरा से सोमवार को कोरोना वायरस की जांच के लिए 40 सैंपल भेजे गए थे, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है इस तरह किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं, आगरा में 13 मार्च के बाद एक भी कोरोना वायरस का नया केस नहीं आया है।
17 के लिए सैंपल, पांच भर्ती
जिला अस्पताल में 43 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, इसमें से 17 के सैंपल लिए गए हैं, पांच को भर्ती किया गया है, पांच में से दो पर्यटक हैं, इन्हें होटल में रखा गया है। तीन में से एक विदेश से लौटी है, वहीं दो अन्य हैं। इनके सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आएगी।