आगरालीक्स ..आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में आटो पार्ट की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में दयालबाग निवासी अशोक सेठिया की दयाल मोटर्स के नाम से आटो पाटर्स की दुकान है, यहां आग लग गई, दुकान में मोबिल आयल होने के कारण आग की लपटें बेकाबू होती गई, दमकल की गाडी आग बुझाने में जुटी रहीं। दुकान में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।