ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर होगी। नामांकन पत्र खरीदने से लेकर जमा कराने, पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन के साथ मतगणना भी ब्लाक मुख्यालय पर बनाए गए मतगणना केंद्र में कराई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने चारों चरणों की मतगणना 12 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है।
पहला चरण
एत्मादपुर, खंदौली, शमसाबाद, फतेहाबाद ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 16 व 17 नवंबर को। 20 को पत्रों की जांच। इसी दिन नाम वापसी। मतदान 28 नवंबर को।
दूसरा चरण
खेरागढ़, जगनेर, अकोला, सैंया ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 19 व 20 नवंबर को। 21 व 22 को पत्रों की जांच। 23 को नाम वापसी। मतदान एक दिसंबर को।
तीसरा चरण
बरौली , बिचपुरी, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 21 व 23 नवंबर को। 24 व 26 को पत्रों की जांच। 27 को नाम वापसी। मतदान पांच दिसंबर को।
चौथा चरण
बाह, पिनाहट, जैतपुरकलां ब्लॉक के प्रत्याशियों का नामांकन 27 व 28 नवंबर को। 29, 30 को जांच। एक दिसंबर को नाम वापसी। मतदान नौ दिसंबर को।
55 ग्राम पंचायतों में पहली बार चुने जाएंगे प्रधान
ग्राम पंचायत चुनाव 2015 में 55 ग्राम पंचायतों में पहली बार प्रधान चुने जाएंगे। इस बार जिले में 55 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। शासन ने एक हजार की आबादी वाले गांव को ग्राम सभा का दर्जा दिया है। इसके चलते जिले में इस बार 640 से बढ़कर 695 ग्राम पंचायतें हो गई हैं।
आगरा। ग्राम पंचायत चुनाव 2015 में 55 ग्राम पंचायतों में पहली बार प्रधान चुने जाएंगे। इस बार जिले में 55 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। शासन ने एक हजार की आबादी वाले गांव को ग्राम सभा का दर्जा दिया है। जिले में इस बार 640 से बढ़कर 695 ग्राम पंचायतें हो गई हैं।
ब्लाकसदस्य ग्राम पंचायत प्रधान
एत्मादपुर 60347
खंदौली 56741
अकोला 51438
बिचपुरी 42430
बरौली अहीर 82759
सीकरी 72856
अछनेरा 71652
खेरागढ़ 49036
सैयां 59044
जगनेर 42632
शमसाबाद 78159
फतेहाबाद 89270
बाह 63446
पिनाहट 48434
जैतपुरकलां5 7745
Leave a comment