आगरालीक्स…. आगरा के सीबीएसई स्कूल के 12 वीं के रिजल्ट के टॉपर्स जानें।
सोमवार सुबह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। आगरा के 115 सीबीएसई स्कूलों के 20 हजार छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा दी थी। स्कूलों के साथ ही छात्र भी अपने स्तर से रिजल्ट चेक कर रहे हैं।
टॉपर्स का पता करने में जुटे स्कूल प्रिंसिपल
सीबीएसई 12 वीं के 115 स्कूल हैं, सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित करने के साथ ही स्कूल प्रिंसिपल छात्रों का रिजल्ट देखने में जुट गए हैं, जिससे टॉपर्स का पता चल सके।
87.98% छात्र हुए पास, बेटियों ने मारी बाजी
सीबीएसई के 12 वीं के रिजल्ट में 87.98% छात्र पास हुए हैं। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है। छात्रों से छात्राओं का रिजल्ट 6.40% प्वाइंट अधिक रहा है। 91 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। पिछले साल यानी 2023 से 0.65% रिजल्ट अधिक रहा है।