आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला नोडल अधिकारी डा.एसएच अब्बास के अनुसार, जिले के राजकीय, अनुदानित, पी०पी०पी०एवं निजी क्षेत्र की पोलीटेकनिक संस्थाओं में प्रचलित पाठ्यक्रमों (ग्रुप-ए०,बी०,सी०, डी०ई०एफ०जी०एच०आई०के०एण्ड एल) में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एण्ट्री) में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पोलीटेकनिक) 2026 के ऑनलाइन आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट WWW.jeecup.admissons.in पर दिनांक 15.01.2025 से उपलब्ध करा दिये गये थे, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30.04.2026 निर्धारित थी, जिसे बढाकर दिनांक 10.05.2026 कर दी गयी है। ( Agra Live News: Last date for admission in Polytechnic extended up to 10th May 2026)
हेल्प सेंटर भी किए गए स्थापित
सामान्य एवं अन्य पिछडा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुःल्क रू0 300/- प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुःल्क रू0 200/- प्रति अभ्यर्थी प्रति गुप निर्धारित है। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतक तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिये अभ्यर्थियों के सहायतार्थ जनपद में स्थापित राजकीय चर्म संस्थान, नुनिहाई (फोन नं05622281104) आगरा, राजकीय पोलीटेकनिक, मनकेड़ा, आगरा (फोन नं09457964939) राजकीय पोलीटेकनिक, शमशाबाद, आगरा (फोन नं09411954471) एवं राजाबलवन्त सिंह पोलीटेकनिक, बिचपुरी आगरा (फोन नं09837038449) की संस्थाओं में हेल्प सेण्टर स्थापित किये गये हैं। अतः अभ्यर्थी निकटस्थ संस्थाओं के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट WWW.jeecup.admissons.in पर उपलब्ध है।