आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रात में बच्चों को लेकर फल खरीद रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra Live News: Bikers Gang looted gold chain from woman in Agra )
आगरा की इंजीनियर्स कॉलोनी, न्यू आगरा की रहने वाली रीमा चौहान अपने बच्चों के साथ न्यू आगरा में हाईवे के सर्विस रोड पर फल खरीदने आईं थीं, वे फल खरीद रहीं थीं इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने रीमा चौहान के गले पर झपट्टा मारा, वह कुछ समझ पाती, बाइक सवार बदमाश उनके गले से सोने की तेल तोड़ कर भागने लगे।
बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, भाग निकले बदमाश
बाइक सवार बदमाशों ने रीमा चौहान के गले पर झपट्टा मारा और गले से चेन तोड़कर भागने लगे। रीमा चौहान ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बाइक की स्पीड तेज कर दी, उन्होंने शोर भी मचाया, इसके बाद भी बदमाश भाग गए। पुलिस ने रीमा चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान की जा रही है।