आगरालीक्स…आगरा के श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया मातृ दिवस. बच्चों को बताया मां ही भगवान का दूसरा रूप
श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर यमुना ब्रिज में आज कक्षा पीजी से फर्स्ट तक के बच्चों की माताओं के लिए भव्य मातृ दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालकों के सर्वांगीण विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका का सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शोभना शर्मा (प्रबंध समिति सदस्या) माताओं को संबोधित करते हुए कहा माता ही बालक की प्रथम गुरु होती है उन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में माता की सजगता और सहभागिता पर विशेष बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने सभी माताओं को तुलसी का गमला उपहार स्वरूप भेंट किया। सभी माताओ को शिशुओं द्वारा सम्मान कराकर शिशुओं को यह बताया कि मां ही भगवान का दूसरा रूप है मातृशक्ति के सहयोग के बिना शिक्षा अधूरी है इस अवसर पर शिशु वाटिका की आचार्या बहनों का सहयोग रहा कार्यक्रम में आई हुई माताओ ने कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की । शिशु वाटिका प्रमुख आचार्या वंदना ने सभी का आभार व्यक्त किया।